इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित

पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा, । रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में रविवार को पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) की अध्यक्षा श्रीमती रीना श्रीवास्तव के निर्देशन में किया गया।

 

शिविर में होम्योपैथिक और एलोपैथिक चिकित्सा के माध्यम से स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

 

चिकित्सकों ने सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के संबंध में परामर्श देने के साथ शुगर और ब्लड प्रेशर समेत विभिन्न स्वास्थ्य जांच की। जरूरत के अनुसार एलोपैथिक एवं होम्योपैथिक दवाओं का निःशुल्क वितरण भी किया गया। आंखों के लिए आई ड्रॉप तथा जलने और कटने जैसी सामान्य स्थितियों में उपयोगी दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

 

शिविर में सर्दी-खांसी, जोड़ों के दर्द, त्वचा संबंधी समस्याओं, पाचन संबंधी शिकायतों और तनाव से जुड़ी समस्याओं के संबंध में चिकित्सकीय सलाह दी गई।

 

कार्यक्रम में पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन टीम, रिजर्व पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारी तथा आयुष विभाग से जुड़े चिकित्सक एवं सहयोगी स्टाफ मौजूद रहे। आयोजन का उद्देश्य पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य संबंधी जांच एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button