पूणेमहाराष्ट्रशिक्षा

कोचिंग नियमन कानून से पहले पीटीए से संवाद करे सरकार

कोचिंग नियमन कानून से पहले पीटीए से संवाद करे सरकार

100 से अधिक विद्यार्थियों के पंजीकरण की सीमा और 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों पर प्रतिबंध हटाने की मांग

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान पुणे महाराष्ट्र 

पुणे,  प्रोफेशनल टीचर्स एसोसिएशन ऑफ महाराष्ट्र (पीटीएएम) ने प्रस्तावित महाराष्ट्र निजी कोचिंग केंद्र पंजीकरण एवं नियमन कानून को अंतिम रूप देने से पहले राज्य सरकार से संगठन के साथ संवाद करने की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुलकर्णी ने कहा कि संगठन संतुलित और पारदर्शी नियमन के पक्ष में है, लेकिन अव्यावहारिक प्रावधानों और मनमानी प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध करता है।

 

एसोसिएशन ने पंजीकरण की सीमा 25 से बढ़ाकर 100 से अधिक विद्यार्थियों तक करने तथा 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को कोचिंग देने पर प्रस्तावित प्रतिबंध हटाने की मांग की है। साथ ही निरीक्षण और लाइसेंस व्यवस्था में स्पष्ट नियम, पूर्व सूचना, अपना पक्ष रखने का अवसर तथा पारदर्शी अपील व्यवस्था की मांग की गई है।

 

पीटीएएम ने बताया कि मुंबई उच्च न्यायालय की संभाजीनगर पीठ के आदेश के अनुसार कानून बनाने से पहले संगठन के प्रतिनिधियों से चर्चा की जानी चाहिए। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो 11 सितंबर को पूरे महाराष्ट्र में कोचिंग कक्षाएं एक दिन के लिए बंद रखी जाएंगी। संगठन ने सरकार से प्रस्तावित मसौदे पर पुनर्विचार कर संबंधित पक्षों के साथ चर्चा के बाद न्यायसंगत कानून बनाने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button