जिलाधिकारी के निर्देशों पर नगर पंचायत लखना में नहर पटरी से हटा कबाड़, रोपे गए पौधे
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा :जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के सख्त निर्देशों के अनुपालन में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सुचेता अरोड़ा द्वारा नगर पंचायत लखना स्थित नए पुल के पास बड़ी स्वच्छता कार्रवाई की गई है। दिनांक 07 अगस्त 2026 को आयोजित जिला पर्यावरण समिति की बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने नए पुल की पश्चिम दिशा में नहर की पटरी पर फैले कूड़े को तत्काल निस्तारित करने के आदेश दिए थे।
इसी आदेश के क्रम में 08 सितंबर 2026 को नगर पंचायत लखना की सफाई टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नहर पटरी के किनारे जमे पूरे कबाड़ और कचरे को पूरी तरह साफ कर हटवा दिया।
कूड़ा पूरी तरह हटाए जाने के उपरांत स्थल के सुंदरीकरण और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अध्यक्ष महोदय, सम्मानित सभासदों एवं संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में साफ किए गए स्थल पर पौधरोपण किया गया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि पर्यावरण स्वच्छता और सार्वजनिक स्थलों के सुंदरीकरण हेतु यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।



