अपराधउत्तर प्रदेशऔरैया

पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, दो अंगौछे बरामद

पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, दो अंगौछे बरामद

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया,। बेला थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पत्नी की हत्या के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो अंगौछे भी बरामद किए हैं।

 

पुलिस के अनुसार, 4 सितंबर को ग्राम पट्टी ज्ञानी निवासी तेजराम राजपूत ने डायल-112 पर सूचना दी थी कि उनके दामाद प्रमोद कुमार ने उनकी 35 वर्षीय पुत्री रेखा की गला घोंटकर हत्या कर दी है। सूचना पर पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में बेला थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था।

 

पुलिस के मुताबिक, 8 सितंबर को तिर्वा रोड बॉर्डर बैरियर पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर भदौरा मोड़ के पास से प्रमोद कुमार (38) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, आरोपी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। संपत्ति को लेकर भी दोनों के बीच विवाद बताया गया है।

 

गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से ग्राम अचनकापुर, थाना इंदरगढ़, जनपद कन्नौज का निवासी है और वर्तमान में ग्राम पट्टी ज्ञानी, याकूबपुर, थाना बेला, औरैया में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अमर बहादुर सिंह, प्रभारी सर्विलांस/स्वाट टीम उपनिरीक्षक समित चौधरी, उपनिरीक्षक संदीप सिंह सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button