इटावाउत्तर प्रदेशशिक्षा

इटावा के राजकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

इटावा के राजकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा, । समाज कल्याण विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जनपद में संचालित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों में प्रवेश की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल ने बताया कि इच्छुक छात्र 15 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।

जनपद में आगरा रोड, सदर, सराय दयानत, नगला खादर, मोढ़ी भरथना और गंगापुरा बसरेहर स्थित राजकीय छात्रावासों में प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए छात्र का इटावा जनपद में नियमित रूप से महाविद्यालय अथवा विश्वविद्यालय में अध्ययनरत होना तथा समाज कल्याण विभाग या कल्याण सेक्टर के अन्य विभागों की छात्रवृत्ति योजना के लिए पात्र होना आवश्यक है।

प्रवेश में दिव्यांग छात्रों, उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों तथा विद्यालय से स्थायी निवास की अधिक दूरी जैसे बिंदुओं को वरीयता दी जाएगी। शासनादेश के अनुसार छात्रावास की उपलब्ध सीटों में 70 प्रतिशत अनुसूचित जाति/जनजाति तथा 30 प्रतिशत पिछड़े एवं सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

इच्छुक छात्र समाज कल्याण विभाग के पोर्टल upswdhms.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास सदर (सरैया चुंगी) कार्यालय में कार्यदिवस पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button