
बाल एवं महिला सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में गुरुवार को बाल सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा को लेकर SJPU एवं AHT के समन्वय से मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में बालश्रम, मानव तस्करी, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति तथा गुमशुदा बालक-बालिकाओं की रोकथाम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में पॉक्सो अधिनियम-2012, किशोर न्याय अधिनियम-2015 एवं संबंधित नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा हुई। बाल कल्याण समिति द्वारा धारा 137(2) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामलों में निर्धारित प्रारूप (क) एवं (ख) अनिवार्य रूप से पूर्ण किए जाने के संबंध में पुलिस बाल कल्याण अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
बालक-बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम और प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस तथा संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया। बैठक में बाल कल्याण समिति, महिला कल्याण विभाग, संरक्षण अधिकारी, महिला थाना, SJPU, AHT सहित विभिन्न थानों पर नियुक्त पुलिस बाल कल्याण अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


