इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को लेकर जागरूकता अभियान

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को लेकर जागरूकता अभियान

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया। शासन के निर्देशानुसार जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में महिला कल्याण विभाग की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत पूर्व माध्यमिक विद्यालय मधूपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित लोगों को विभागीय योजनाओं, पर्यावरण संरक्षण तथा महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी गई। इनमें 1098, 181, 112, 1076, 1090 और 108 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबर शामिल रहे।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य विभागीय योजनाओं का लाभ वंचित लोगों तक पहुंचाना और लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर सपना देवी, मल्टीपरपज अनूप कुमार, विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button