उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

थाना अयाना में समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

थाना अयाना में समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया, । थाना अयाना में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी बृजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने पहुंचकर जनसामान्य की शिकायतें एवं समस्याएं गंभीरता से सुनीं। दोनों अधिकारियों ने फरियादियों से स्वयं आवेदन प्राप्त कर प्रत्येक प्रकरण का संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी ने हल्का प्रभारी, लेखपाल एवं थाना पुलिस को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रत्येक शिकायत की स्थलीय जांच कर तथ्यपरक आख्या तैयार की जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण के दौरान दोनों पक्षों की बात निष्पक्षता से सुनी जाए, ताकि विवादों का स्थायी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित हो सके।

 

समाधान दिवस में भूमि विवाद एवं अवैध कब्जे से संबंधित शिकायतें भी सामने आईं। इस पर जिलाधिकारी ने थाना प्रभारी एवं संबंधित लेखपाल को संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर जांच करने तथा राजस्व एवं पुलिस विभाग के समन्वय से नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई से अवगत कराने को भी कहा।

 

पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनशिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखी जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर भूमि संबंधी विवादों का त्वरित समाधान कराया जाए, ताकि अनावश्यक विवाद और तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो।

 

इस अवसर पर तहसीलदार अजीतमल अविनाश कुमार, संबंधित थाना प्रभारी, हल्का प्रभारी, लेखपाल सहित बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button