
‘ग्लोबल एजुकेशन फेयर 2026’ को विद्यार्थियों का उत्स्फूर्त प्रतिसाद
850 विद्यार्थियों ने एक ही छत के नीचे जानी विदेश में उच्च शिक्षा की विस्तृत संभावनाएं
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान पुणे महाराष्ट्र
पुणे : विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए ‘स्टडी स्मार्ट’ की ओर से आयोजित ‘ग्लोबल एजुकेशन फेयर 2026’ को पुणे के बोट क्लब में उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला। इस एजुकेशन फेयर में यूके, अमेरिका, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी और दुबई के 60 से अधिक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसके चलते विद्यार्थियों को विदेशी विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों और शिक्षा विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने का अवसर मिला।
विद्यार्थियों और अभिभावकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर विदेश में उच्च शिक्षा से संबंधित विभिन्न विकल्पों की जानकारी प्राप्त की। विशेष रूप से विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए फेयर में पूरी तरह नि:शुल्क मार्गदर्शन की व्यवस्था की गई थी।
विदेश में शिक्षा प्राप्त करने को लेकर विद्यार्थियों के मन में देश और विश्वविद्यालय का चयन, एजुकेशन लोन की प्रक्रिया, उपलब्ध स्कॉलरशिप तथा एडमिशन प्रक्रिया जैसे कई सवाल होते हैं। फेयर में इन सभी महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। इससे विद्यार्थियों और अभिभावकों की विभिन्न शंकाओं का समाधान हुआ और उन्हें विदेश में शिक्षा के संबंध में सही निर्णय लेने में मदद मिली।
‘स्टडी स्मार्ट’ के निदेशक चेतन जैन ने बताया कि इस फेयर के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध वैश्विक शिक्षा के अवसरों के बारे में स्पष्ट दिशा मिली। इस वर्ष के फेयर में 850 से अधिक विद्यार्थियों और 1,200 से अधिक अभिभावकों ने भाग लेकर नि:शुल्क मार्गदर्शन का लाभ उठाया। उन्होंने बताया कि अब तक 12 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने इस पहल के माध्यम से विदेश स्थित विश्वविद्यालयों का चयन किया है।



