
पछायगांव और बढ़पुरा थाना दिवस में एसएसपी ने सुनीं फरियादें
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान इटावा उत्तर
इटावा,। माह के द्वितीय शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस (थाना दिवस) के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से थाना पछायगांव एवं थाना बढ़पुरा पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
अधिकारियों ने फरियादियों से उनकी शिकायतें प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को उनके निष्पक्ष, न्यायोचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इस दौरान पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

