
राष्ट्रीय मराठी संघ के संस्थापक अध्यक्ष आनंद रेखी के निवास पर गणेश प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा
विधि-विधान से हुआ पूजन, संघ के सदस्यों एवं नागरिकों ने लिया हिस्सा
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान पुणे ,महाराष्ट्र, दिल्ली
पुणे/महाराष्ट्र दिल्ली। राष्ट्रीय मराठी संघ के संस्थापक अध्यक्ष आनंद रेखी के निवास पर सोमवार को भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की विधि-विधान से प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय मराठी संघ के अनेक सदस्य एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश का पूजन कर सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा।
इस अवसर पर श्री सुभाष लोखंडे, डॉ. संदीप पवार, श्री कमलेश गायकवाड़ एवं डॉ. मोहित अरोरा सहित संघ के सदस्य एवं नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया।



