
एसएसपी इटावा ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं
संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा, । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में नियमित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं। जनसुनवाई में पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत किए।
एसएसपी ने फरियादियों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को उनके प्रार्थना पत्रों पर न्यायोचित, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न मामलों में संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता कर शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।
इटावा पुलिस के अनुसार, आमजन की शिकायतों का तत्परता एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जा रहा है।



