बिहारप्रशासनसीतामढ़ी

कालाजार उन्मूलन के लिए IRS के दूसरे चक्र का शुभारंभ

कालाजार उन्मूलन के लिए IRS के दूसरे चक्र का शुभारंभ

6,126 घरों और 30,627 लोगों तक पहुंचेगा अभियान, जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी, । जिले में कालाजार उन्मूलन अभियान को और गति देने के लिए सोमवार को जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यालय, सीतामढ़ी के परिसर में इंडोर रेसिडुअल स्प्रे (IRS) के वर्ष 2026 के द्वितीय चक्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. रवीन्द्र कुमार यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान एसएफडब्ल्यू पंजी का भी अनावरण किया गया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ. रवीन्द्र कुमार यादव ने जिले में कालाजार उन्मूलन की दिशा में अब तक किए गए प्रयासों और उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि IRS अभियान के तहत घरों की अंदरूनी दीवारों पर कीटनाशक का छिड़काव किया जाता है, जिससे कालाजार फैलाने वाले बालू मक्खी (सैंडफ्लाई) के प्रजनन एवं प्रसार को नियंत्रित किया जा सके।

 

उन्होंने कहा कि कालाजार उन्मूलन का लक्ष्य अब काफी करीब है और इस वर्ष का IRS अभियान बीमारी के प्रसार को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों और आम लोगों से सहयोग की अपील की।

 

6,126 घरों में होगा छिड़काव

 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से IRS के द्वितीय चक्र के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके तहत 3 प्रखंडों में 3 टीमों के माध्यम से 3 गांवों के 6,126 घरों को लक्षित किया गया है। अभियान के दौरान करीब 30,627 लोगों तक पहुंच बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

 

स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा निर्धारित क्षेत्रों में घरों की दीवारों पर कीटनाशक का छिड़काव करने के साथ लोगों को कालाजार से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।

 

कालाजार मुक्त जिले का लिया संकल्प

 

कार्यक्रम में VDCO प्रिंस कुमार, पवन कुमार तथा पिरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम लीड रोहित कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर शशि आनंद, दीपक, VBDS राकेश, नवीन, BHI राजू रमन, FLA रजनीश और DEO कमलेश सहित अन्य कर्मियों ने सहभागिता की।

 

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सीतामढ़ी को कालाजार मुक्त बनाने का संकल्प लिया। इसके बाद छिड़काव दलों एवं संबंधित गांवों में जनजागरूकता अभियान चलाने के लिए कालाजार उन्मूलन रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button