उत्तर प्रदेशऔरैयास्वास्थ्य

झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, सांवरिया हॉस्पिटल की ओटी सील।

झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, सांवरिया हॉस्पिटल की ओटी सील।

 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया,  जनपद में अवैध रूप से संचालित झोलाछाप चिकित्सकों एवं अपंजीकृत अस्पतालों के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में नोडल अधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सांवरिया हॉस्पिटल, तिलक नगर (खानपुर चौराहा के निकट), औरैया में छापेमारी कर कार्यवाही की।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल संचालक मौके से फरार हो गया। टीम ने अस्पताल के पंजीकरण से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, लेकिन आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने पर स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल प्रभाव से अस्पताल की ऑपरेशन थिएटर (ओटी) सील कर दी।

छापेमारी के समय अस्पताल में दो मरीज भर्ती मिले, जिनके संबंध में भी आवश्यक जानकारी संकलित की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना वैध पंजीकरण के अस्पताल संचालन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा और ऐसे संस्थानों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।

स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल संचालक को नोटिस जारी करते हुए निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर अस्पताल का वैध पंजीकरण कराकर संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करें, अन्यथा नियमानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद में झोलाछाप चिकित्सकों एवं अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि आमजन को सुरक्षित एवं मानक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button