प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

सीतामढ़ी में 28 सितंबर से जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता

सीतामढ़ी में 28 सितंबर से जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी। जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के आयोजन को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में बैठक हुई। जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला आयोजन समिति की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रतियोगिता के आयोजन एवं तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 28 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिले के विद्यालयों के छात्र-छात्राएं विभिन्न खेल विधाओं में भाग लेंगे।

 

विद्यालय/महाविद्यालय के प्रधान को अपने संस्थान में प्रतियोगिता अथवा चयन ट्रायल आयोजित कर योग्य खिलाड़ियों का चयन करना होगा। चयनित प्रतिभागियों के योग्यता फॉर्म/निबंधन फॉर्म के साथ विगत वर्ष का अंक पत्र, उपस्थिति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति संलग्न कर 26 सितंबर 2026 तक तीन प्रतियों में संबंधित कार्यालय में जमा करना होगा। प्रतियोगिता के दिन खिलाड़ियों को विद्यालय के शिक्षक/शारीरिक शिक्षक-शिक्षिका के नेतृत्व में भेजा जाएगा।

 

प्रतिभागियों की आयु की गणना 31 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।

 

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, क्रिकेट, हॉकी, रग्बी, खो-खो, भारोत्तोलन, ताइक्वांडो, कुश्ती, वुशू, शतरंज, साइक्लिंग, सेपक टकरा, योग, टेबल टेनिस, तीरंदाजी, तलवारबाजी और कबड्डी सहित विभिन्न खेल विधाओं का आयोजन होगा।

 

अंडर-14 वर्ग में 100, 200, 400 एवं 600 मीटर दौड़, हाई जंप, लॉन्ग जंप और डिस्कस थ्रो जैसी स्पर्धाएं होंगी। अंडर-17 वर्ग में 100, 200, 400, 800, 1500 और 3000 मीटर सहित हाई जंप, लॉन्ग जंप, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो एवं जेवलिन थ्रो आयोजित होंगे। अंडर-19 वर्ग में 5000 मीटर दौड़ सहित विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाएं शामिल रहेंगी।

 

आयोजन को लेकर संबंधित विद्यालयों को निर्धारित समय-सीमा में खिलाड़ियों का निबंधन एवं आवश्यक दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button