मातृ वंदना योजना बनी खुशबू के लिए मातृत्व का संबल
गर्भावस्था के दौरान पोषण एवं स्वास्थ्य देखभाल में मिली आर्थिक सहायता,
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान आवश्यक पोषण एवं स्वास्थ्य देखभाल के लिए आर्थिक सहयोग प्राप्त हो रहा है।
हनुमना ब्लॉक अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र गजराहा की हितग्राही श्रीमती खुशबू शुक्ला को भी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ प्राप्त हुआ। योजना से मिली सहायता ने उन्हें गर्भावस्था के दौरान अपने पोषण एवं स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल करने में सहयोग प्रदान किया। खुशबू शुक्ला बताती हैं कि गर्भावस्था के दौरान पोषण और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना आवश्यक होता है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से मिली सहायता उनके लिए उपयोगी साबित हुई। उन्होंने कहा कि योजना से प्राप्त सहयोग से उन्हें गर्भावस्था के दौरान आवश्यक पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों की देखभाल में मदद मिली।
खुशबू शुक्ला ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं गर्भवती महिलाओं और माताओं के लिए सहारा बन रही हैं। उन्होंने योजना के लिए प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का उद्देश्य गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व अवधि में पोषण और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं के लिए सहायता प्रदान करना तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहयोग देना है। मऊगंज जिले में भी आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य किया जा रहा है।


