प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

कलेक्टर ने सेवा यात्रियों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कलेक्टर ने सेवा यात्रियों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सेवा संकल्प अभियान के तहत रूट क्रमांक 08 के सेवा यात्रियों के साथ बैठक कर आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर की चर्चा

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

 मऊगंज . सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रूट क्रमांक 08 के सेवा यात्रियों के मऊगंज प्रवास के दौरान कलेक्टर संजय कुमार जैन ने सेवा यात्रियों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सेवा यात्रियों से चर्चा कर उनके ठहरने, भोजन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सेवा यात्रियों के साथ आगामी दिवस आयोजित होने वाले सेवा कार्यों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की। उन्होंने कार्यक्रमों के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियों, दायित्वों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान सेवा यात्रियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय कर सभी कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित रूप से संपादित करने की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र मिश्रा सहित पार्टी पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सेवा यात्री उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button