इटावाउत्तर प्रदेशस्वास्थ्य

इटावा पुलिस के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 52 अधिकारियों/कर्मचारियों ने किया रक्तदान

इटावा पुलिस के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 52 अधिकारियों/कर्मचारियों ने किया रक्तदान

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में आज दिनांक 20.09.2026 को पुलिस लाइन स्थित मीटिंग हॉल, इटावा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर* का आयोजन किया गया। शिविर में अपर पुलिस अधीक्षक अपराध इटावा श्री संतोष कुमार सिंह एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण सहित जनपद में नियुक्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों एवं अन्य पुलिसकर्मियों सहित कुल 52 लोगों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया।

 

रक्तदान शिविर के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्तदान किया तथा अन्य पुलिसकर्मियों एवं उपस्थित लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया।

 

इस अवसर पर रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि आपातकालीन परिस्थितियों में समय से रक्त उपलब्ध होना किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रक्तदान न केवल किसी का जीवन बचाने में सहायक है, बल्कि मानवता एवं जनसेवा का महत्वपूर्ण कार्य भी है।

 

रक्तदान शिविर के समापन अवसर पर *अपर पुलिस अधीक्षक अपराध इटावा* द्वारा रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके द्वारा किए गए इस पुनीत एवं मानवीय कार्य के लिए उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया गया।

 

इटावा पुलिस द्वारा इस प्रकार के जनसेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में निरंतर सहभागिता करते हुए पुलिस एवं आमजन के मध्य सहयोग एवं मानवीय संवेदनाओं को और अधिक मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला चिकित्सालय रक्त केन्द्र की चिकित्सक टीम एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button