प्रशासनइटावाउत्तर प्रदेश

इटावा एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं

इटावा एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा, । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में नियमित जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों की शिकायतों और प्रार्थना पत्रों को गंभीरतापूर्वक सुना गया।

 

एसएसपी ने संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों से वार्ता कर शिकायतों के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। फरियादियों को उनकी समस्याओं के न्यायोचित समाधान का भरोसा भी दिलाया गया।

 

एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर तत्परता से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। पुलिस के अनुसार, फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान इटावा पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button