
एसपी औरैया ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया,। पुलिस अधीक्षक औरैया ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए उनके समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
एसपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के सभी थाना प्रभारियों से जुड़कर जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा।
जनसुनवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक औरैया एवं क्षेत्राधिकारी कार्यालय भी मौजूद रहे।



