इटावाउत्तर प्रदेश

सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वडनगर यात्रा के जनपद इटावा में प्रस्तावित मार्ग को लेकर जिलाधिकारी महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने की तैयारियों की समीक्षा

सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वडनगर यात्रा के जनपद इटावा में प्रस्तावित मार्ग को लेकर जिलाधिकारी महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने की तैयारियों की समीक्षा

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा -जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वाराणसी से वडनगर यात्रा के जनपद इटावा से होकर गुजरने के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा के निर्धारित मार्ग, विभिन्न स्थानों पर स्वागत एवं अन्य व्यवस्थाओं, यातायात व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबंधों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार 22 सितम्बर, 2026 को भरथना विधानसभा एवं इटावा यात्रा रूट में जनपद में प्रवेश के दौरान अनंतराम टोल प्लाजा (महेवा), महेवा कस्बा, बकेवर कस्बा स्थित देवराज उत्सव गार्डन-भोजन, गोपाला मंदिर बकेवर , इकदिल बाईपास, पक्का बाग इटावा, नगरपालिका चौराहा इटावा, छैराहा इटावा तथा उदी चौराहा बढ़पुरा आदि स्थानों से यात्रा के गुजरने की जानकारी दी गई। वहीं 23 सितम्बर, 2026 को जसवंतनगर विधानसभा एवं इटावा रूट में पुरैला सुबह 10 बजे, भरतपुर खुर्द, उसराहार कस्बा स्थित आरके फार्म हाउस तथा मूर्चा शनि देव मंदिर सहित निर्धारित स्थानों से यात्रा के गुजरने का कार्यक्रम है।

जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा के निर्धारित मार्ग पर साफ-सफाई, सड़क की स्थिति, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। जिन स्थानों पर यात्रा का पड़ाव अथवा स्वागत कार्यक्रम प्रस्तावित है, वहां संबंधित विभाग आपसी समन्वय से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं।

उन्होंने नगर निकाय एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि पक्का बाग, नगरपालिका चौराहा, गोपाला मंदिर बकेवर सहित यात्रा मार्ग के प्रमुख स्थानों पर विशेष स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जहां वृक्षारोपण एवं अन्य कार्यक्रम प्रस्तावित हैं, वहां भी सभी तैयारियां पूर्व में पूर्ण कर ली जाएं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने पुलिस एवं यातायात अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा के पूरे मार्ग पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का समुचित प्रबंध किया जाए। संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए तथा यात्रा के आवागमन के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक डायवर्जन एवं वैकल्पिक व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर ली जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग का भ्रमण कर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय सत्यापन भी कर लिया जाए।

अधिकारियों ने कहा कि वाराणसी से वडनगर तक प्रस्तावित सेवा संकल्प यात्रा के जनपद से होकर गुजरने के दौरान सभी संबंधित विभाग पूरी गंभीरता एवं आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। यात्रा के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर, पर्यटन अधिकारी मोहित सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सन्तोष कुमार मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button