उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से 15 हजार से अधिक महिलाएं लाभान्वित

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से 15 हजार से अधिक महिलाएं लाभान्वित

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया, । जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के स्वास्थ्य, पोषण और देखभाल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं को 5,000 रुपये तथा दूसरी संतान के रूप में बालिका के जन्म पर 6,000 रुपये की धनराशि सीधे लाभार्थी के आधार-सीडेड बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध कराई जाती है।

 

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पूर्व में स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से संचालित थी, जिसे मार्च 2024 में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को हस्तांतरित किया गया। योजना के तहत जनपद की सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड बनाए गए हैं, जिसके माध्यम से पात्र लाभार्थियों का ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण किया जाता है।

 

विभाग के अनुसार, वर्ष 2024-25 से अब तक जनपद में 16,340 लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया है, जबकि इनमें से 15,077 लाभार्थी योजना से लाभान्वित हो चुके हैं। योजना का उद्देश्य गर्भावस्था एवं प्रसव के बाद महिलाओं को बेहतर पोषण और देखभाल उपलब्ध कराने के साथ कन्या जन्म के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button