
एसपी सीतामढ़ी ने जन शिकायत सुनवाई में सुनी लोगों की समस्याएं
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी, । जिले में जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए प्रत्येक कार्य दिवस को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने लोगों की समस्याओं और शिकायतों को सुना।
पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रार्थना पत्र अग्रेषित किए। साथ ही शिकायतों के निर्धारित प्रक्रिया के तहत समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।



