प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

बलराम कृषि महोत्सव’ आज मुख्यमंत्री वर्चुअली किसानों से करेंगे संवाद

बलराम कृषि महोत्सव’ आज मुख्यमंत्री वर्चुअली किसानों से करेंगे संवाद

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

  मऊगंज : जिले के किसानों को रबी सीजन की फसलों की नवीनतम तकनीक, उन्नत कृषि पद्धतियों एवं आधुनिक कृषि संसाधनों की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 22 सितम्बर 2026 को कृषि उपज मंडी हनुमना में ‘बलराम कृषि महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में होगा। जिले के सभी विकासखंडों से बड़ी संख्या में किसानों के महोत्सव में शामिल होने की संभावना है। महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअली जुड़कर किसानों से संवाद करेंगे। इस दौरान वे किसानों से चर्चा कर कृषि क्षेत्र से जुड़े विषयों पर जानकारी एवं सुझाव साझा करेंगे।

 

महोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर संजय कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आयोजन स्थल पर मंच, बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, यातायात, सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महोत्सव में शामिल होने वाले किसानों एवं नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा में सुनिश्चित की जाएं। इस संबंध में उप संचालक कृषि यूपी बागरी ने बताया कि कृषि महोत्सव में शामिल किसानों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। सम्मेलन में राज्य सहकारी एपेक्स बैंक के प्रशासक श्री महेन्द्र सिंह यादव भी संबोधित करेंगे। उप संचालक ने किसानों से सम्मेलन से लाभ उठाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button