
पंचायत उप निर्वाचन के मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण आयोजित
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में मतदान प्रक्रिया का दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . पंचायत उप निर्वाचन 2026 के तहत जिला मऊगंज में मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण सोमवार को शासकीय केदारनाथ महाविद्यालय मऊगंज में आयोजित किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण में मतदान दलों के पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारी ने सहभागिता की।
प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतदान दलों को मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसमें ईवीएम के इंस्टॉलेशन एवं संचालन से लेकर मतदान समाप्ति तक की प्रक्रिया, मतदान सामग्री एवं प्रपत्र प्राप्त करने, उनका उपयोग करने तथा मतदान उपरांत सामग्री निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार वापस जमा करने के संबंध में विधिवत प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही मतदान प्रक्रिया के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी गई। प्रशिक्षण में डिप्टी कलेक्टर अजीत मिश्रा,रिटर्निंग अधिकारी , सहायक रिटर्निंग अधिकारी, नायब तहसीलदार नीरज द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे। मास्टर ट्रेनरों ने मतदान अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निष्पक्षता, अनुशासन एवं व्यवहार कुशलता बनाए रखते हुए सौंपे गए दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।



