प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

बेटी के जन्म पर माताओं का सम्मान, नवजात बालिकाओं को स्वच्छता किट भेंट

बेटी के जन्म पर माताओं का सम्मान, नवजात बालिकाओं को स्वच्छता किट भेंट

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

  रीवा . कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग नयन सिंह के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत “स्वागतम लक्ष्मी” कार्यक्रम के तहत शासकीय चिकित्सालय बिछिया में नवजात बालिकाओं के जन्म पर विशेष गतिविधि आयोजित की गई। वन स्टॉप सेंटर की टीम द्वारा शासकीय चिकित्सालय बिछिया पहुंचकर नवजात बालिकाओं की माताओं का सम्मान किया गया तथा नवजात बालिकाओं को महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से स्वच्छता किट उपहार स्वरूप भेंट की गई। बालिका के जन्म की खुशी में चिकित्सालय परिसर में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण रहा। कार्यक्रम के दौरान नवजात बालिकाओं एवं उनकी माताओं के स्वागत और सम्मान के माध्यम से बालिका के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने का संदेश दिया गया। उपस्थित चिकित्सालय स्टाफ, परिजनों एवं अन्य लोगों द्वारा सरकार की इस अभिनव पहल की सराहना की गई। “स्वागतम लक्ष्मी” कार्यक्रम का उद्देश्य बालिका के जन्म को सकारात्मक सामाजिक संदेश के रूप में स्थापित करना तथा समाज में बेटियों के प्रति सम्मान, समानता एवं सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button