पूणेप्रशासनमहाराष्ट्र

‘लोकसंवाद-2026’ के माध्यम से बार्टी की योजनाओं की जानकारी

‘लोकसंवाद-2026’ के माध्यम से बार्टी की योजनाओं की जानकारी

उषा कांबले के एकपात्री नाट्य ‘मैं सावित्रीबाई बोल रही हूं’ के जरिए महिला शिक्षा पर प्रकाश

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान पुणे महाराष्ट्र 

पुणे, । पुणे जिला सूचना कार्यालय की ओर से आयोजित ‘लोकसंवाद-2026’ कार्यक्रम के माध्यम से गणेशखिंड स्थित मॉडर्न आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस कॉलेज के विद्यार्थियों को बार्टी की विभिन्न योजनाओं, उपक्रमों तथा उनका लाभ लेने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम में बार्टी की परियोजना अधिकारी शीतल बंडगर ने विद्यार्थियों को सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, उपलब्ध अवसरों तथा योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में मार्गदर्शन किया।

 

इस अवसर पर समतादूत उषा कांबले ने ‘मैं सावित्रीबाई बोल रही हूं’ एकपात्री नाट्य प्रयोग प्रस्तुत किया। इसके माध्यम से क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले के जीवन, महिला शिक्षा के लिए उनके संघर्ष तथा सामाजिक परिवर्तन में उनके योगदान को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।

 

कार्यक्रम में भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं समान अवसर केंद्र के समन्वयक श्री वाघमारे, भूगोल विभागाध्यक्ष श्री मोरे सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन में महाविद्यालय के प्राचार्य श्री खरात का सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button