उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

औरैया खानपुर चौराहा स्थित आधार संशोधन केन्द्र का औचक निरीक्षण कर वहां संचालित व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया।

औरैया खानपुर चौराहा स्थित आधार संशोधन केन्द्र का औचक निरीक्षण कर वहां संचालित व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया।

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

 

औरैया, । जिलाधिकारी बृजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने मंगलवार को खानपुर चौराहा स्थित आधार संशोधन केन्द्र का औचक निरीक्षण कर वहां संचालित व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण का उद्देश्य आधार नामांकन एवं संशोधन कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता तथा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का स्थलीय परीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केन्द्र पर आधार नामांकन, मोबाइल नम्बर अपडेट, पता, नाम, जन्मतिथि सहित अन्य संशोधन संबंधी कार्यों की प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने पंजीकरण काउंटर, दस्तावेज सत्यापन व्यवस्था, बायोमेट्रिक प्रक्रिया तथा लाभार्थियों के बैठने एवं प्रतीक्षा की व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी ने केन्द्र संचालक एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आधार से संबंधित सभी सेवाएं भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता एवं समयबद्ध ढंग से प्रदान की जाएं। उन्होंने कहा कि केन्द्र पर आने वाले प्रत्येक नागरिक के साथ शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा अनावश्यक प्रतीक्षा की स्थिति न बनने दी जाए। उन्होंने कतारबद्ध व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को भी बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने केन्द्र पर उपलब्ध अभिलेखों एवं कार्यों के रखरखाव की भी समीक्षा की तथा कहा कि प्रत्येक आवेदन का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने निरीक्षण के दौरान केन्द्र पर सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि केन्द्र पर आने वाले नागरिकों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जाए तथा भीड़भाड़ की स्थिति में आवश्यक प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पुलिस कर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या शिकायत मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए।

 

इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने केन्द्र पर उपस्थित नागरिकों से बातचीत कर आधार संशोधन एवं नामांकन प्रक्रिया के संबंध में उनकी समस्याएं एवं सुझाव भी सुने। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्राप्त हो सकें।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि आधार प्रत्येक नागरिक के लिए एक महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेज है, इसलिए उससे संबंधित सेवाओं को सरल, सुगम एवं पारदर्शी बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केन्द्र पर नियमित निगरानी बनाए रखते हुए सभी व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संचालित किया जाए, ताकि नागरिकों को बिना किसी परेशानी के आधार संबंधी सेवाओं का लाभ मिल सके।

इस अवसर पर ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर विपिन पाल, केंद्र संचालक सहित संबंधित आदि उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button