
बुढ़वा मंगल पर एसपी ने सेहुद मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया। बुढ़वा मंगल के अवसर पर पुलिस अधीक्षक औरैया ने थाना दिबियापुर क्षेत्र स्थित सेहुद मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर और मेले का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया।
एसपी ने मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और पुलिस ड्यूटी की जांच की। इस दौरान मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, यातायात सुचारु बनाए रखने तथा भीड़ को नियंत्रित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने मेले के दौरान सतर्कता बरतने और प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस टीमों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद रहने को कहा गया।


