
गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में बनाए गए मूर्ति विसर्जन घाट और विसर्जन मार्ग के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विसर्जन स्थल पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही पुलिस टीम को पूरी तरह सतर्क रहने और विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखने को कहा, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
अधिकारियों ने विसर्जन मार्ग पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर सहित प्रशासन और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।



