
आगरा खण्ड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न।
राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदेय स्थलों के प्रस्ताव पर किया गया विचार-विमर्श।
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया, । आगरा खण्ड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के संबंध में मतदेय स्थलों के प्रस्ताव पर जिलाधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए मतदेय स्थलों के निर्धारण एवं प्रस्तावित व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में अवगत कराया गया कि आगरा खण्ड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन हेतु निर्वाचन की अधिसूचना 29 सितम्बर 2026 (मंगलवार) को जारी होगी। नाम निर्देशन हेतु अंतिम दिनांक 06 अक्टूबर 2026 (मंगलवार), नाम निर्देशन की जांच 07 अक्टूबर 2026 (बुधवार), नाम वापसी हेतु अंतिम दिनांक 09 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) तथा मतदान 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को निर्धारित है। मतदान का समय प्रातः 8रू00 बजे से अपराह्न 4रू00 बजे तक रहेगा। मतगणना 27 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) को होगी तथा वह दिनांक जिसके पूर्व निर्वाचन सम्पन्न करा लिया जाएगा, 31 अक्टूबर 2026 (शनिवार) निर्धारित है।
बैठक में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं के संबंध में प्रस्तावित मतदेय स्थलों की भी समीक्षा की गई। उपलब्ध विवरण के अनुसार कुल 10 मतदेय स्थलों पर आलेख प्रकाशन में मतदाताओं की संख्या 6,373 तथा अंतिम प्रकाशन में मतदाताओं की संख्या 10,157 है। प्रस्तावित मतदेय स्थलों में 221-नगर पालिका परिषद औरैया, 222-कार्यालय क्षेत्र पंचायत औरैया, 225-कार्यालय क्षेत्र पंचायत भाग्यनगर, 226-नगर पंचायत दिबियापुर, 223-कार्यालय क्षेत्र पंचायत अजीतमल, 224-नगर पंचायत बाबरपुर (अजीतमल), 227-तहसील कार्यालय बिधूना, 228-कार्यालय क्षेत्र पंचायत अछल्दा, 229-कार्यालय क्षेत्र पंचायत सहार तथा 230-कार्यालय क्षेत्र पंचायत एरवाकटरा शामिल हैं। बैठक में बताया गया कि 221-नगर पालिका परिषद औरैया में अंतिम प्रकाशन के अनुसार 1,721 मतदाता तथा 227-तहसील कार्यालय बिधूना में 1,516 मतदाता हैं। 1,400 से अधिक मतदाता होने के कारण इन दोनों स्थानों पर एक-एक सहायक मतदेय स्थल बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया है।
बैठक के दौरान बताया गया कि शिक्षक निर्वाचन हेतु तहसील कार्यालय बिधूना, कार्यालय क्षेत्र पंचायत अछल्दा, कार्यालय क्षेत्र पंचायत सहार, कार्यालय क्षेत्र पंचायत एरवाकटरा, कार्यालय क्षेत्र पंचायत अजीतमल, तहसील कार्यालय औरैया, कार्यालय क्षेत्र पंचायत औरैया, कार्यालय क्षेत्र पंचायत भागयनगर को मतदेय स्थल बनाया गया है।
जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने बैठक में उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदेय स्थलों के प्रस्ताव के संबंध में आवश्यक सुझाव एवं आपत्तियां प्राप्त कीं तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक कार्यवाही समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से संबंधित सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं तथा निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय से पूर्ण कर लिए जाएं।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जनपद में लागू आदर्ष आचार संहिता, नामांकन प्रक्रिया तथा मतदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गयी, साथ ही जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार की जा रही एफएलसी प्रक्रिया को देखने और उसमेें प्रतिभाग करने का अनुरोध भी किया गया है।
अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अविनाश चन्द्र मौर्य, सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, भाजपा जिला संयोजक अमर चन्द्र राठौर, काग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष श्रीमती सरिता दोहरे, अपना दल जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह, बीएसपी मण्डल प्रभारी कानपुर मण्डल अनिल दोहरे सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।



