
साइबर थाना की त्वरित कार्रवाई से 1.85 लाख रुपये की ठगी की रकम पीड़िता को वापस
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। साइबर थाना, सीतामढ़ी पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी की शिकार पीड़िता रूबी गुप्ता की कुल 1,84,999 रुपये की राशि वापस कराने में सफलता हासिल की है। पुलिस की कार्रवाई के बाद ठगी गई रकम पीड़िता को वापस कराई गई।
सीतामढ़ी पुलिस ने आम नागरिकों से साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस के अनुसार, साइबर ठगी की घटना होने पर शुरुआती एक घंटा ‘गोल्डन आवर’ बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान तत्काल शिकायत करने से ठगी गई राशि को रोकने या वापस कराने की संभावना बढ़ सकती है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि साइबर ठगी होने की स्थिति में बिना देरी किए 1930 हेल्पलाइन, Cybercrime.gov.in अथवा नजदीकी थाना में शिकायत दर्ज कराएं।
पुलिस की अपील है—सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।



