प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

सीतामढ़ी में जन शिकायत सुनवाई, एसपी ने सुनीं लोगों की समस्याएं

सीतामढ़ी में जन शिकायत सुनवाई, एसपी ने सुनीं लोगों की समस्याएं

त्वरित और विधिसम्मत निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी, । जिले में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निवारण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रत्येक कार्यदिवस जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया जाता है।

 

इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने जन शिकायत सुनवाई के दौरान लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान प्राप्त शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रेषित किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों के उचित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निवारण सुनिश्चित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button