
एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में नियमित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतों से संबंधित प्रार्थना पत्र एसएसपी के समक्ष प्रस्तुत किए।
एसएसपी ने शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से वार्ता की और शिकायतों का न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने को कहा।
एसएसपी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का तत्परता एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से समाधान करना इटावा पुलिस की प्राथमिकता है।


