
एसपी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। जिले में जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में सोमवार, 28 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने लोगों की समस्याएं सुनीं।
सुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रेषित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


