केन्द्रीय जेल में मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टॉफ के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा : मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा जेल मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार लेप्रा सोसायटी के तत्वावधान में रीवा एवं सतना सर्किल के अंतर्गत आने वाली जेलों में कार्यरत चिकित्साधिकारियों एवं पैरामेडिकल स्टॉफ के लिए केन्द्रीय जेल रीवा में एच.आई.वी./एड्स, एसटीआई, क्षय रोग, वायरल हेपेटाइटिस एवं अन्य संक्रामक रोगों की रोकथाम तथा उपचार संबंधी एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 20 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। केन्द्रीय जेल के अधीक्षक सतीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान चिकित्साधिकारियों एवं पैरामेडिकल स्टॉफ को एच.आई.वी./एड्स, यौन संचारित संक्रमण, क्षय रोग एवं वायरल हेपेटाइटिस सहित विभिन्न संक्रामक रोगों की पहचान, रोकथाम, उपचार तथा जेलों में इनके संक्रमण को नियंत्रित करने के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण संस्थान लेप्रा सोसायटी भोपाल के प्रदेश कोऑर्डिनेटर श्री मोनू मालवीय एवं श्री नरेन्द्र सिंह द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर डॉ. अनुराग शुक्ला, नोडल अधिकारी टी.बी./एच.आई.वी. रीवा, डॉ. आनंद सिंह, नोडल अधिकारी एन.व्ही.एन.सी.पी. जिला रीवा तथा श्रीमती रिचा शर्मा, काउंसलर मेडिकल कॉलेज रीवा की उपस्थिति रही। प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन में काउंसलर श्री मो. अजहर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जेल अधीक्षक सहित डॉ. पीयूष निगम मेडिकल ऑफिसर, संजीव कुमार गेंदले उप जेल अधीक्षक, श्याम सिंह कुशवाह उप जेल अधीक्षक, विवेक मौर्य फार्मासिस्ट सहित तकनीकी स्टॉफ एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से जेलों में निरुद्ध बंदियों के स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल तथा संक्रामक रोगों की रोकथाम एवं उपचार व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
