प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

मद्य निषेध सप्ताह में जागरूकता कार्यक्रमों का होगा आयोजन

मद्य निषेध सप्ताह में जागरूकता कार्यक्रमों का होगा आयोजन

नशामुक्ति के लिए व्यापक जनजागरण अभियान चलाएं – कलेक्टर

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिले भर में 2 से 8 अक्टूबर तक मद्य निषेध सप्ताह मनाया जा रहा है। इस अवधि में जिले भर में नशामुक्ति के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के संबंध में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने कहा है कि मद्य निषेध सप्ताह में लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में स्वयंसेवी संस्थाओं तथा जनप्रतिनिधियों की भी भागीदारी सुनिश्चित करें। अभियान की अवधि में विभिन्न विभागों से समन्वय करके लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कराएं। रैली, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर, बैनर, संगोष्ठी, चित्र प्रदर्शनी आदि के माध्यम से लोगों को नशे की बुराईयों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने के लिए सचेत करें।

 

कलेक्टर ने कहा कि डीन मेडिकल कालेज, अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा रीवा तथा जिला शिक्षा अधिकारी विद्यार्थियों के सहयोग से जनजागरूकता अभियान चलाएं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद रीवा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, महिला बाल विकास, जन अभियान परिषद रीवा शासन के निर्देशों के अनुरूप जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करें। ईश्वरीय प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी, गायत्री परिवार तथा मान्यता प्राप्त अशासकीय संस्थाओं जैसे शहीद भगत सिंह सेवा समिति रीवा, निवेदिता कल्याण समिति रीवा, जगदीश वैजनाथ वेलफेयर सोसायटी रीवा और कल्पना कल्याण समिति रीवा में भी नशे के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेंगी। कार्यक्रम के दौरान आमजनों के साथ विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाएं। अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा सभी महाविद्यालयों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराएं। कलेक्टर ने जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को सभी ग्राम पंचायतों में नशामुक्ति की शपथ दिलाने एवं दीवार लेखन के माध्यम से नशामुक्ति के संदेश देने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को भी नगरीय निकायों में नशामुक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने विभिन्न सामाजिक संगठनों से भी नशामुक्त जागरूकता अभियान में सहयोग की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button