
मिशन शक्ति टीम ने दो युवतियों को सकुशल बरामद किया
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा, । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना जसवंतनगर की मिशन शक्ति टीम ने कार्रवाई करते हुए दो गुमशुदा युवतियों को सकुशल बरामद किया।
बरामद युवतियों में स्नेहा निवासी लुधपुरा और मोहिनी निवासी राजपुर तमैरी शामिल हैं। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
इटावा पुलिस के अनुसार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सहायता के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।



