
एसएसपी इटावा द्वारा क्यूआरटी ड्यूटी का किया गया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा में आज दिनांक 30.09.2026 को *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव* द्वारा *थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत बलराम सिंह चौराहा पर तैनात क्यूआरटी ड्यूटी* का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी इटावा द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता एवं ड्यूटी व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बलराम सिंह चौराहा क्षेत्र में बैंक सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान एवं आमजन की आवाजाही को दृष्टिगत रखते हुए पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर प्रभावी निगरानी रखने तथा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित एवं विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने के लिए निरंतर भ्रमणशील रहकर प्रभावी पुलिसिंग करने के निर्देश दिए गए।
एसएसपी इटावा द्वारा क्यूआरटी को अपने निर्धारित क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर बैंक एवं आसपास के संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए।
जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इटावा पुलिस द्वारा निरंतर प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।



