
पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में साइबर थाना, औरैया द्वारा थाना दिबियापुर क्षेत्रान्तर्गत साइबर जागरूकता अभियान के अन्तर्गत आमजन को जागरूक किया गया
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान औरैया उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में माह अक्टूबर 2026 में प्रत्येक बुधवार आयोजित किए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत साइबर थाना, औरैया द्वारा आमजन, छात्र-छात्राओं, व्यापारियों को Safe Web Browsing एवं Verify Website के संबंध में जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान नागरिकों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी अनजान अथवा संदिग्ध वेबसाइट पर व्यक्तिगत जानकारी, मोबाइल नंबर, बैंक खाता विवरण, डेबिट/क्रेडिट कार्ड विवरण, CVV, OTP, UPI PIN अथवा पासवर्ड साझा न करें।
ऑनलाइन लॉगिन अथवा भुगतान करने से पूर्व वेबसाइट के सही URL/डोमेन की जांच एवं सत्यापन अवश्य करें। संदिग्ध लिंक, फर्जी वेबसाइट, पॉप-अप, अनजान ई-मेल/मैसेज में प्राप्त लिंक तथा अविश्वसनीय वेबसाइटों पर क्लिक करने से बचें।
साथ ही नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव हेतु जागरूक करते हुए बताया गया कि किसी भी संदिग्ध वेबसाइट अथवा ऑनलाइन गतिविधि के संबंध में सावधानी बरतें और साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।


