
सीतामढ़ी में पुलिस गश्ती और डायल-112 की औचक जांच, सुरक्षा व्यवस्था परखी
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देश पर जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में अंचल निरीक्षक, सुरसंड ने परिहार, सुरसंड सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में ओ.डी. ड्यूटी, गश्ती दल और डायल-112 की सक्रियता का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की तत्परता, गश्ती व्यवस्था तथा डायल-112 की सक्रियता का जायजा लिया गया। अंचल निरीक्षक ने पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने और किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

