प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

प्रभारी कलेक्टर ने किया उचित मूल्य दुकान, स्वास्थ्य केन्द्र और स्कूल का निरीक्षण 

प्रभारी कलेक्टर ने किया उचित मूल्य दुकान, स्वास्थ्य केन्द्र और स्कूल का निरीक्षण 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

 रीवा. सेवा संकल्प अभियान के तहत त्योंथर विकासखण्ड के ग्राम मझिगवां में सेवा सेतु तथा जनविश्वास शिविर का आयोजन किया गया। प्रभारी कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख सहित सभी जिला अधिकारी विशेष बस से शिविर तक पहुंचे। प्रभारी कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ कई संस्थाओं का निरीक्षण किया। प्रभारी कलेक्टर ने सोहागी उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण करते हुए कहा कि दुकान में साफ-सफाई रखें। हितग्राहियों को अक्टूबर माह का खाद्यान सात दिवस में वितरित करायें। उचित मूल्य दुकान से नाम मात्र की राशि पर दिया जा रहा नमक आयरन से युक्त है। आमजनता को इसका उपयोग करने के लिए जागरूक करें। दुकान में उपलब्ध खाद्यान तथा वितरण संतोषजनक पाया गया।

इसके बाद प्रभारी कलेक्टर ने पंचायत भवन और सीएफटी भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आमजनता को आवश्यकता होने पर ग्राम पंचायत निर्धारित राशि लेकर सार्वजनिक उपयोग के लिए आमजनों को सीएफटी भवन उपलब्ध करायें। इसके बाद उप स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण करते हुए प्रभारी कलेक्टर ने कहा कि गर्भवती महिलाओं का पंजीयन करके उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच करें। एनमिक गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोज के इंजेक्शन लगायें। बीएमओ उप स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ सीएचओ के अवकाश से लौट के आने तक केन्द्र में सीएचओ की वैकल्पिक व्यव्स्था करें। स्वास्थ्य केन्द्र में ओपीडी रोगियों की जानकारी न होने पर प्रभारी कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। प्रभारी कलेक्टर ने उप स्वास्थ्य केन्द्र के सामने से अवैध कब्जा हटाने के निर्देश एसडीएम को दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत में ग्रामीण लाइब्रेरी शुरू करने के निर्देश दिए। प्रभारी कलेक्टर ने स्वच्छता परिसर के सामने की गंदगी को साफ कराने के निर्देश ग्राम पंचायत सचिव को दिए। उन्होंने जनपद के सीईओ को ग्राम पंचायत सचिव को वित्तीय अधिकार देकर निर्माण कार्यों का भुगतान कराने के निर्देश दिए।

प्रभारी कलेक्टर ने हाई स्कूल सोहागी का निरीक्षण करते हुए कहा कि अटल टिकरिंग लैब के सभी उपकरण स्थापित करके प्राचार्य दो दिन में इसे चालू करायें। हाई स्कूल परिसर में बनाये गये अतिरिक्त कक्ष का उपयंत्री श्रीधर तिवारी द्वारा दो साल से मूल्यांकन न करने पर प्रभारी कलेक्टर ने कड़ी फटकार लगाई उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के स्वीकृति आदेश तथा पूर्णाता प्रमाण पत्र के साथ दो दिन में समक्ष उपस्थित होकर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। प्रभारी कलेक्टर ने प्राचार्य को टायलेट की साफ-सफाई, वाशवेसिंग और टंकी की टोटियां बदलने तथा सेनेट्रीपेड इंशीनेटर चालू कराने के निर्देश दिए। प्रभारी कलेक्टर ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से पठन-पाठन की जानकारी ली तथा कैरियर के संबंध में मार्गदर्शन दिया। प्रभारी कलेक्टर ने अनुपयोगी भवन को ध्वस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मध्यांन्ह भोजन के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के समय एसडीएम राकेश चौरसिया, जनपद के सीईओ प्रवीण बसोड़, डिप्टी कलेक्टर अदीति जैन, जिला शिक्षा केन्द्र समन्वयक राजेश तिवारी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button