प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

सेवा सेतु शिविरों में आमजनता से 4510 आवेदन पत्र 

सेवा सेतु शिविरों में आमजनता से 4510 आवेदन पत्र 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

 रीवा . जिले भर में सेवा संकल्प अभियान 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 3 अक्टूबर को जिले के सभी विकासखण्डों में सेवा सेतु तथा जन विश्वास शिविर आयोजित किये गये। इन शिविरों में विधायकगणों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने भागीदारी निभाते हुए आमजनता के आवेदनों में सुनवाई की। शिविर में प्रभारी कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख सभी एसडीएम, जनपद के सीईओ, जिला स्तरीय अधिकारियों तथा खण्ड स्तरीय अधिकारियों ने भागीदारी निभाई। इस संबंध में प्रभारी कलेक्टर ने बताया कि सेवा सेतु शिविर में आमजनता से 4510 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। विकासखण्ड गंगेव में 1957, विकासखण्ड जवा में 180, विकासखण्ड त्योंथर में 269, विकासखण्ड रायपुर कर्चुलियान में 317, विकासखण्ड रीवा में 273, विकासखण्ड सिरमौर में 1512 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इन आवेदन पत्रों पर तत्परता से कार्यवाही करके इनका निराकरण किया जा रहा है। इन शिविरों के साथ स्वास्थ्य जांच शिविर, आधार कार्ड सुधारने तथा आयुष्मान कार्ड बनाने के भी शिविर लगाये गये। शिविर में खाद्य विभाग द्वारा ग्रामीण विकास विभाग के सहयोग से छूटे हुए राशनकार्ड धारियों की ईकेवाइसी कराई गई। इन शिविरों में बड़ी संख्या में आमजन शामिल होकर योजनाओं से लाभांवित हुए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button