प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

सेवा संकल्प अभियान में जिला चिकित्सालय में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न

सेवा संकल्प अभियान में जिला चिकित्सालय में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न

नि:शुल्क जांच शिविर में 781 रोगियों की हुई जांच

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

 रीवा जिला चिकित्सालय रीवा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत निःशुल्क जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 781 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक जांच की गई तथा चिकित्सकों द्वारा मरीजों को आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर संभाग संयोजक श्री अनिल पटेल, मंडल अध्यक्ष श्री गौरव पाण्डेय, शिवम द्विवेदी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.बी. गौतम, डॉ. अनुराग शर्मा, आर.एम.ओ. डॉ. के.के. तिवारी, सहायक प्रबंधक डॉ. रवीन्द्र नाथ मिश्रा सहित जिला चिकित्सालय के चिकित्सक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button