प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

शिक्षक अपनी पूरी क्षमता एवं इच्छा शक्ति से बच्चों को जेईई और नीट का अध्ययन करवाए – कमिश्नर

शिक्षक अपनी पूरी क्षमता एवं इच्छा शक्ति से बच्चों को जेईई और नीट का अध्ययन करवाए – कमिश्नर

शिक्षक बेहतर समय प्रबंधन करते हुए उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों का छात्र हित में बेहतर उपयोग करें

कमिश्नर ने मेधावी विद्यार्थियों एवं विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को सम्मानित किया

कमिश्नर शिक्षकों के एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण सत्र में हुए शामिल

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

 रीवा . रीवा संभाग कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षक कमियां निकालने की बजाय उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों से बेहतर समय प्रबंधन करते हुए विद्यार्थियों को बेहतर विद्या अध्ययन कराए , सभी विषय विशेषज्ञ शिक्षक अपनी क्षमता को पहचाने और अपनी पूरी क्षमता एवं इच्छा शक्ति से बच्चों को जेईई एवं नीट की पढ़ाई करवाए । शिक्षक अपनी क्षमता का सही उपयोग कर समाज में सम्मान प्राप्त करें , उल्लेखनीय है कि रीवा संभाग कमिश्नर श्री शीलेंद्र सिंह शनिवार को कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम में आयोजित रीवा एवं मऊगंज जिले के शासकीय विद्यालयों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के लिए संचालित नीट एवं जेईई की विशेष कोचिंग कक्षा में अध्यापन करने वाले विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने वर्ष 2025 में कक्षा दसवीं एवं कक्षा 12वीं में प्रदेश की प्रावीण सूची में अपना स्थान बनाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया तथा एलएन संस्था से आए विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।

कमिश्नर ने कहा कि शिक्षक उन्मुखीकरण प्रशिक्षण का यह कार्यक्रम सबसे पहले प्रदेश में रीवा संभाग में ही आयोजित हो रहा है, कमिश्नर ने कहा कि आज शिक्षकों के पास बच्चों को पढ़ाने के लिए एक मजबूत इच्छा शक्ति एवं क्षमता के साथ-साथ पाठ्य पुस्तक, सिलेबस ,पुराने प्रश्न पत्र एवं नोट्स उपलब्ध हैं । शिक्षक इनका सही उपयोग कर बच्चों को जेईई और नीट की तैयारी कराए । रीवा जिले के शिक्षक अपनी बुद्धिमत्ता के लिए पहचाने जाते हैं, शिक्षक अपनी प्रतिभा का सही उपयोग करें। हम सब मिलकर रीवा संभाग में एक सकारात्मक वातावरण निर्मित करेंगे और रीवा संभाग को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे । कोई व्यक्ति यह ना सोचे कि मेरे अकेले प्रयास करने से क्या होगा । सरकारी शिक्षक की क्षमता प्राइवेट स्कूल के शिक्षक से ज्यादा होती है , केवल आवश्यकता है कि हम अपनी सोच और धारणा को बदलें । सरकारी शिक्षकों की क्वालिफिकेशन किसी भी मामले में कम नहीं होती है। बस हम अपनी धारणा को बदलते हुए इसका सही उपयोग करें ।

कमिश्नर ने सभी शिक्षकों को आशवस्त किया कि वह कभी यह न सोचे कि जेईई और नीट की अतिरिक्त कक्षाओ में समय देने पर उनका कक्षा दसवीं एवं कक्षा 12वीं का रिजल्ट पिछड़ जाएगा । उन्होंने कहा कि अभी तक यह देखा गया है कि जेईई और नीट की अतिरिक्त कक्षा संचालित करने के बाद कक्षा दसवीं एवं कक्षा बारहवीं का रिजल्ट का प्रतिशत पहले की अपेक्षा बढ़ता ही रहा है ।

स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक श्री नीरव दीक्षित ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जुलाई माह में ही कमिश्नर ने जेईई एवं नीट की प्रतियोगी परीक्षाओं की रूपरेखा तय की थी । रीवा संभाग में ऐसे कई प्रतिभाशाली बच्चे हैं जो मार्गदर्शन एवं सुविधाओं के अभाव में जेईई और नीट की परीक्षा नहीं दे पाते हैं, जो बच्चे जेईई एवं नीट की परीक्षा में आगे बढ़ना चाहते हैं उनके लिए सभी हर संभव प्रयास किए जाएंगे । जिला शिक्षा अधिकारी श्री पीएल मिश्रा ने बताया कि रीवा संभाग के प्रतिभाशाली बच्चे जो धन एवं संसाधन के अभाव में जेईई और नीट की परीक्षा देने से वंचित रह जाते हैं उनके लिए कमिश्नर के निर्देश पर अतिरिक्त कक्षा संचालित कर उन्हें नीट एवं जेईई की तैयारी करवाई जा रही हैं । जिसमें विषय विशेषज्ञ शिक्षक बच्चों को अतिरिक्त कक्षाओं के माध्यम से जेईई और नीट की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए अध्यापन करवा रहे हैं।

 

कमिश्नर ने मेधावी छात्र – छात्राओं एवं विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को सम्मानित किया

कमिश्नर इस अवसर पर वर्ष 2025 में प्रदेश की प्रावीण सूची में अपना स्थान बनाने वाले कक्षा दसवीं एवं कक्षा 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया, जिनमें छात्र अनुराग तिवारी , आदित्य चतुर्वेदी, श्रीवासी पटेल , अंशिका मिश्रा , महक कुशवाहा, अनामिका तिवारी , शिव शुक्ला , आकांक्षा यादव , श्रेया पांडे, ईशान पाठक एवं शिवम नामदेव शामिल है । कमिश्नर ने इस अवसर पर एलएन संस्था के विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को भी सम्मानित किया, जिनमें केमिस्ट्री के शिक्षक श्री सचिन दुबे, फिजिक्स के शिक्षक श्री सी रविंद्रन , बायोलॉजी विषय के शिक्षक श्री मानस मिश्रा एवं गणित विषय के शिक्षक श्री सुभाष अग्रवाल शामिल है। कमिश्नर ने सभी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर सहायक संचालक स्कूल शिक्षा श्री राजेश मिश्रा, श्री संजय रावत, एडीपीसी श्री प्रवीण शुक्ला, बीओ श्री दीपाकर तथा रीवा एवं मऊगंज से आए शिक्षक गण, स्कूल के प्राचार्य गण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button