प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

सेवा सेतु से आसान हुई जनसेवा की राह,पात्र हितग्राही लाभ से न रहें वंचित – पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम

सेवा सेतु से आसान हुई जनसेवा की राह,पात्र हितग्राही लाभ से न रहें वंचित – पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम

अंतिम पंक्ति के पात्र व्यक्ति तक पहुंचे शासन की योजनाओं का लाभ – विधायक श्री पटेल

मऊगंज, नईगढ़ी और हनुमना में शिविर लगाकर सुनी गईं आमजन की समस्याएं, हितग्राहियों को वितरित किए हितलाभ

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

  मऊगंज . सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में 3 एवं 4 अक्टूबर को आयोजित किए जा रहे सेवा सेतु शिविरों की श्रृंखला में जनपद पंचायत मऊगंज तथा बहुउद्देशीय भवन अष्टभुजी माता मंदिर के पास नईगढ़ी और जनपद हनुमना में सेवा सेतु एवं जनविश्वास शिविर आयोजित किए गए। देवतालाब विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने शिविरों का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विधायक देवतालाब श्री गौतम ने कहा कि सेवा सेतु शिविरों का उद्देश्य आमजन को शासन की योजनाओं का लाभ उनके क्षेत्र में उपलब्ध कराना तथा प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।

 

गांव के विकास में जनभागीदारी जरूरी – पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम 

जनपद पंचायत मऊगंज के शिविर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम ने कहा कि गांव की समस्याओं के समाधान में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। शासन-प्रशासन के प्रयासों के साथ नागरिक पंचायत एवं सामुदायिक विकास में अपनी जिम्मेदारी निभाएं, तो योजनाओं का प्रभाव और व्यापक हो सकता है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के गोवर्धन प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज और गांव के विकास में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पात्र होने के बावजूद योजनाओं से वंचित लोगों की पहचान कर उन्हें लाभ दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए। जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों के समन्वय से वास्तविक जरूरतमंदों तक शासन की सुविधाएं पहुंचाना ही सेवा संकल्प की सार्थकता है।

 

शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता – विधायक श्री पटेल 

         

जनपद पंचायत हनुमना में आयोजित सेवा सेतु शिविर का शुभारंभ में मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल ने किया। विधायक श्री पटेल ने कहा कि शिविर का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। विधायक प्रदीप पटेल ने कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ने में प्रभावी माध्यम हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र मिश्रा ने कहा कि सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों के समन्वय से जनसमस्याओं का समाधान किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री गौरव तिवारी ने कहा कि शिविरों का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ना और किसी भी पात्र व्यक्ति को लाभ से वंचित न रहने देना है। उन्होंने प्रशासन एवं कार्यकर्ताओं से शिविर की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आग्रह किया। शिविर के साथ उद्यम संवाद का भी आयोजन किया गया है।

 

हितग्राहियों को मिले हितलाभ

 

शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत श्रीमती रामवती शुक्ला, श्रीमती लल्ली जायसवाल एवं श्री बद्री सोंधिया को पेंशन स्वीकृति की जानकारी दी गई। संबल योजना के हितग्राही बूटन यादव एवं सुनीता कोल तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही बृजभान मिश्रा एवं श्याम बिहारी मिश्रा को हितलाभ प्रदान किए गए। विधायक देवतालाब श्री गौतम, विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल एवं कलेक्टर संजय कुमार जैन ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्यवाही कर समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था भी की गई।इस अवसर पर जिला प्रभारी श्री शशांक श्रीवास्तव, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती नागिता गुप्ता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पटेल, पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार जैन, अपर कलेक्टर पी.के. पाण्डेय, एसडीएम मऊगंज श्रीमती रश्मि चतुर्वेदी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button