
सेवा संकल्प अभियान में आंगन मिलन सेवा से मजबूत हुआ पोषण और सम्मान का संकल्प
विधायक गिरीश गौतम की मौजूदगी में बच्चों को प्रमाण-पत्र, कार्यकर्ताओं का सम्मान
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगन मिलन सेवा के माध्यम से पोषण, बाल स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण का संदेश घर-घर पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में आंगनवाड़ी केंद्र बहुती में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा में नैंसी साकेत एवं दिव्यांश साकेत को प्रमाण-पत्र तथा लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत बालिका आराध्या को लाड़ली प्रमाण-पत्र प्रदान किया। बहुती,करह एवं दासौहा की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में गोदभराई, कन्या पूजन, स्थानीय स्तर पर तैयार THR वितरण, वृक्षारोपण एवं पोषण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विधायक श्री गौतम ने पोषण प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों एवं माताओं के पोषण से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली। कार्यक्रम परियोजना अधिकारी श्री रविशंकर पाण्डेय के तत्वावधान में आयोजित हुआ। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, पर्यवेक्षक श्रीमती सुमन शर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


