उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

गुमशुदा पुलिस कांस्टेबल की तलाश हेतु सूचना

गुमशुदा पुलिस कांस्टेबल की तलाश हेतु सूचना

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया,। चौकी प्रभारी नारायनपुर, कोतवाली औरैया द्वारा अवगत कराया गया है कि श्रीमती रंजना देवी पत्नी आशीष कुमार पाण्डेय, निवासी ग्राम समसपुर, पोस्ट दरौटा, थाना लालपुर, जनपद फतेहपुर द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली औरैया में गुमशुदगी रपट संख्या-58, दिनांक 02 सितंबर 2025 पंजीकृत की गई थी।

 

प्रार्थना पत्र के अनुसार उनके पति आशीष कुमार पाण्डेय, जो पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर थाना अछल्दा, जनपद औरैया में तैनात थे, की दिनांक 21 जुलाई 2022 को थाना अछल्दा से पुलिस लाइन औरैया के लिए रवानगी हुई थी। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों द्वारा संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद उनका पता नहीं लग सका।

 

गुमशुदगी पंजीकृत होने के उपरान्त पुलिस द्वारा गुमशुदा आशीष कुमार पाण्डेय की तलाश के लिए सघन अभियान चलाया गया। तलाश के दौरान इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, सीडीआर विश्लेषण एवं मोबाइल लोकेशन ट्रेसिंग के माध्यम से तकनीकी सहायता ली गई। इसके साथ ही स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर विभिन्न संभावित स्थानों पर लगातार तलाश, पतारसी एवं सुरागरसी की गई, लेकिन हरसंभव प्रयासों के बावजूद अभी तक गुमशुदा का कोई सुराग प्राप्त नहीं हो सका है।

 

पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति को आशीष कुमार पाण्डेय के संबंध में कोई जानकारी अथवा सुराग प्राप्त हो, तो तत्काल थाना कोतवाली औरैया पुलिस अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें, जिससे उनकी सकुशल बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button