पक्के घर ने दी चिंता से मुक्ति, परिवार को मिला सुरक्षित आशियाना
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज / ग्राम पंचायत रतनगवां, जनपद पंचायत मऊगंज निवासी विमलेश जायसवाल के परिवार के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना खुशियों की सौगात लेकर आई है। लंबे समय तक कच्चे मकान में रहने के कारण बरसात के दिनों में परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती थी। योजना से मिली सहायता से पक्का आवास बनने के बाद परिवार को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का आधार मिला है।
हितग्राही बताते हैं, “पहले कच्चे घर में रहते हुए बारिश के समय परिवार की सुरक्षा की चिंता रहती थी। हमेशा मन में अपना पक्का घर होने की इच्छा थी। आज यह सपना पूरा हुआ है। अब परिवार के साथ अपने पक्के घर में सुरक्षित और सुकून से रहते हैं। यह घर हमारे लिए सुरक्षा और सम्मान का भरोसा है।”
हितग्राही ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।
