रीवा : जिले के सभी कार्यालयों में 9 अक्टूबर को प्रात: 8 बजे से 10 बजे तक स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती दो अक्टूबर को मनायी गई। महात्मा गांधी ने हम सबको स्वच्छता का संदेश दिया है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कार्यालय को व्यवस्थित एवं साफ-सुथरा रखने के लिये 9 अक्टूबर को प्रात: 8 बजे से प्रात: 10 बजे तक स्वच्छ कार्यालय-स्वच्छ परिसर अभियान चलायें। कार्यालय भवन के अंदर तथा उसके परिसर में स्वच्छता संबंधी गतिविधि संचालित करें। आयुक्त नगर निगम तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सभी कार्यालय में स्वच्छता अभियान सुनिश्चित करें। सभी एसडीएम, तहसीलदार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा सभी कार्यालय प्रमुख भी 9 अक्टूबर को अनिवार्य रूप से अपने कार्यालयों में कार्यालय भवन और परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित करें।
Related Articles
जनजातीय गौरव दिवस में दो बंदियों को मिलेगी माफी
November 14, 2026
बिरसा मुण्डा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन आज
November 14, 2026
किसान सम्मान निधि के कैंप लगेंगे सभी ग्राम पंचायतों में
November 14, 2026
Check Also
Close
-
किसान सम्मान निधि के कैंप लगेंगे सभी ग्राम पंचायतों मेंNovember 14, 2026
